वडनगर गुजरात में विज्ञान प्रयोग शाला में प्रशिक्षण हेतु जामताड़ा जिले से 2 विद्यार्थीयों का हुआ चयन
निजाम खान
जामताड़ा: वडनगर गुजरात में विज्ञान प्रयोग शाला में 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जामताड़ा जिले से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है । राजकीय कृत+2 उच्च विद्यालय नाला से वर्ग दशम का छात्र सुमन कुमार सेन तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुंडहित से वर्ग नवम् की छात्रा सुजाता हांसदा का चयन ऑल इंडिया लेवल का परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत हुआ है।+2 उच्च विद्यालय नाला के प्रभारी प्रधान अध्यापक उत्तम कुमार मंडल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुंडहित के वार्डन डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि पूरे झारखंड से कूल 20 विद्यार्थियों का चयन गुजरात वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मातृभूमि में स्थित विश्व स्तरीय विज्ञान प्रयोगशाला में 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु विद्यार्थियों के चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। भारत सरकार द्वारा किए जा रहे ऐसी पहल पर उत्तम कुमार मंडल और डाॅ नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह प्रेरणा का विषय है, विज्ञान के प्रति उनमें एक नया जोश पैदा होगा।








