विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पेड़ों की हरियाली से बदल रही कुंडहित की तस्वीर, सड़कों के किनारे हजारों पौधों से बढ़ी खूबसूरती

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

निजाम खान। अबुआ नेटवर्क टीवी

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र इन दिनों हरियाली की नई तस्वीर पेश कर रहा है। कुंडहित वन क्षेत्र पदाधिकारी मैनेजर मिर्धा के नेतृत्व में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड की विभिन्न सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

सड़कों के किनारे लगाए गए पौधे धीरे-धीरे आकार ले रहे हैं। हरे-भरे पौधों की कतारें राहगीरों को आकर्षित कर रही हैं और कुंडहित की पहचान को भी खूबसूरत बना रही हैं। पौधरोपण से जहां पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी, वहीं गर्मी और प्रदूषण से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

वन विभाग की इस पहल से स्थानीय लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे पेड़ होने से आने वाले समय में राहगीरों को छांव मिलेगी और क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और निखरेगा।

कुंडहित में चला पौधरोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

और पढ़ें