विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

 

जामताड़ा : जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत जिले के शत-प्रतिशत पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

 

01 अक्टूबर 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों से प्रपत्र-6 और घोषणा पत्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं। दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।

 

समीक्षा के दौरान ECINET पर प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी आवेदनों का डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर पात्र युवाओं को ECINET के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, Home to Roll अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

 

प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अंतिम मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं का नाम दर्ज हो।

और पढ़ें