विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

SIR 2026: उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का लिया जायजा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

SIR 2026: उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का लिया जायजा

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में चल रही No Mapping एवं Anomalies की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने नारायणपुर, करमाटांड़ एवं जामताड़ा सदर प्रखंड के कई सुनवाई स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

 

नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत सचिवालय में उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं एवं उनके परिजनों से जानकारी ली तथा दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके बाद करमाटांड़ के डुमरिया पंचायत सचिवालय में मतदाताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए पंचायत स्तर पर जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि नोटिस मिलने वाले मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सुनवाई प्रक्रिया में अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मतदाताओं को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की।

और पढ़ें