विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 35 लोगों की समस्याएं सुनीं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 35 लोगों की समस्याएं सुनीं, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 35 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी मामलों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में जन्म प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण, म्यूटेशन, जमीन विवाद, गोचर भूमि पर अतिक्रमण, बिजली कनेक्शन, अबुआ आवास की राशि दूसरे खाते में जाने, पेंशन, दिव्यांगता जांच, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने समेत कई मामले सामने आए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

एक युवक ने अलग-अलग नाम से बने दो आधार कार्ड में से एक को हटाने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर अंचल अधिकारियों को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

और पढ़ें