विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

जामताड़ा। नेशनल मिशन ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के तहत विद्यार्थियों में मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से कुंडहित प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय सुद्राक्षीपुर में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोरी शंकर यादव, शिक्षक देवव्रत मंडल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की जांच की आवश्यकता, उपलब्ध पोषक तत्वों और संतुलित उर्वरक के प्रयोग की जानकारी दी। बताया गया कि मिट्टी की जांच के आधार पर ही खेतों में आवश्यक पोषक तत्वों और उर्वरकों का उचित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे खेती की लागत कम होने के साथ मिट्टी की उर्वराशक्ति भी लंबे समय तक बनी रहती है।

 

विद्यार्थियों को मृदा नमूना संग्रह की वैज्ञानिक प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मिट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने परिवार और आसपास के किसानों तक मृदा स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

और पढ़ें