विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन का निर्देश

जामताड़ा : जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म के शत-प्रतिशत और समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निबंधन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

 

बैठक में सभी निबंधन इकाइयों को सीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म की घटना का अनिवार्य रूप से ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाली घटनाओं का समय पर निबंधन कराने तथा निजी अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निबंधन कराने पर जोर दिया गया।

 

मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु के स्पष्ट कारण का उल्लेख करने का भी निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार को ऑनलाइन निबंधन में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही पुराने ऑफलाइन प्रमाण पत्रों का डिजिटलीकरण कराने और संबंधित पंजी को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

 

साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सीआरएस पोर्टल की यूजर आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखने, मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने तथा समय-समय पर उसे बदलने को कहा गया।

 

बैठक में लोगों को जन्म-मृत्यु निबंधन के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। आम लोगों से परिवार में होने वाली प्रत्येक जन्म और मृत्यु की घटना का समय पर निबंधन कराने की अपील की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें