विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुण्डहित में भाकपा की विशाल रैली, एमएमडीआर कानून के विरोध में प्रदर्शन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुण्डहित में भाकपा की विशाल रैली, एमएमडीआर कानून के विरोध में प्रदर्शन

 

राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

 

जामताड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की कुण्डहित प्रखंड इकाई की ओर से शुक्रवार को पुराना बैंक मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज कानून (एमएमडीआर) 2026 के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद रैली एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई।धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नया खनन कानून आदिवासी, गरीब और किसानों के हितों के खिलाफ है। इसे अविलंब रद्द किया जाना चाहिए।धरना प्रदर्शन के बाद भाकपा की ओर से महामहिम राज्यपाल, झारखंड के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुण्डहित को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में खान एवं खनिज कानून 2026 को रद्द करने, गैर मजरुआ जमीन के पट्टा-बंदोबस्ती रजिस्टर-2 को ऑनलाइन कर किसानों को रसीद उपलब्ध कराने तथा राशन कार्ड के अनाज भुगतान में जाति प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई।इसके अलावा वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने, जेपीएससी, जेएसएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, मजदूरों का पलायन रोकने के लिए योजनाएं शुरू कर 600 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी देने की मांग रखी गई। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर एवं नर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने, कृषि ऋण में बैंक की धांधली पर रोक लगाने तथा सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर स्थानीय योग्य युवाओं की नियुक्ति की भी मांग की गई।मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया,पशुपतिनाथ कोल, गउर रवानी आदि मौजूद थे।

और पढ़ें