विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कृषि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कृषि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने का निर्देश

 

जामताड़ा : कृषि, आत्मा, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पात्र किसानों को समय पर लाभ देने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में वार्षिक कृषि योजना, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच, बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा, अम्लीय मृदा सुधार, उर्वरक उपलब्धता, कृषि मेला, उद्यान तथा भूमि संरक्षण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

 

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रकाशित विज्ञापन और विभागीय एसओपी के अनुरूप पात्र एवं जरूरतमंद किसानों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रखंड स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया।

 

खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। किसानों से अधिक कीमत वसूलने या खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के लाइसेंस को रद्द करने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

भूमि संरक्षण योजनाओं में तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक और ट्रैक्टर वितरण की भी समीक्षा हुई। पूर्व में लाभान्वित किसानों से योजनाओं के वास्तविक लाभ की जानकारी लेकर नियमित अनुश्रवण करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें