विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच को लेकर समीक्षा बैठक, समय पर सत्यापन का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच को लेकर समीक्षा बैठक, समय पर सत्यापन का निर्देश

 

जामताड़ा : प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच और विद्यार्थियों की पात्रता के सत्यापन को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने की।

 

बैठक में विभिन्न प्रखंडों के शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त छात्रवृत्ति आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों की पात्रता के साथ-साथ संबंधित संस्थानों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। परियोजना निदेशक ने संबंधित पदाधिकारियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों को आवेदनों की गहन जांच करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सुचारु बनाने और पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

और पढ़ें