विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम आवासीय कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

 

भूमि अधियाचना एवं भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एनओसी, एफआरए सहित लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि संबंधी मामलों के कारण विकास एवं जनोपयोगी योजनाओं में बाधा नहीं आनी चाहिए।

 

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जांच करने का निर्देश दिया गया। पूर्व में जारी रैंडम रेड एवं स्थलीय जांच के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। घाटों की बंदोबस्ती की लंबित प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा कर सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।

और पढ़ें