विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में रोजगार मेला, 132 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में रोजगार मेला, 132 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन

 

जामताड़ा। जिला नियोजनालय के सौजन्य से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जामताड़ा परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और संभावनाओं के बीच एक सेतु है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से पहली नौकरी के वेतन या पैकेज को लेकर निराश नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहली नौकरी सीखने और अनुभव हासिल करने की शुरुआत है।

 

रोजगार मेले में झारखंड की स्थानीय कंपनियों को प्राथमिकता दी गई। निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों ने इसमें भाग लिया। मेले में करीब 132 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन किया गया, जबकि 130 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। उपायुक्त ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने युवाओं से झार नियोजन पोर्टल पर अपना निबंधन कराने की अपील की। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें