विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एसआईआर 2026: नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एसआईआर 2026: नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा

 

 

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के श्रीपुर एवं नाला पंचायत सचिवालय में चल रही No Mapping & Anomalies की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन कर अधिकारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र भारतीय मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की बजाय निर्धारित सुनवाई में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने की अपील की। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह किया।

 

इसके अलावा नए पात्र मतदाताओं के लिए मतदान क्षेत्रवार प्रपत्र-6 के संग्रहण की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़ें