विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एसपी के निर्देश पर CEIR पोर्टल से 37 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपा गया

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एसपी के निर्देश पर CEIR पोर्टल से 37 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपा गया

जामताड़ा। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए गए एक माह के विशेष अभियान के दौरान कुल 37 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने यह अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्रों में दर्ज सनहा एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी माध्यम से तलाश की गई। अभियान के दौरान जामताड़ा जिला के अलावा अन्य जिलों एवं राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 25 अगस्त 2026 को संबंधित थाना प्रभारियों ने उनके वास्तविक धारकों को मोबाइल सौंपे।

पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की गुम हुई संपत्ति वापस दिलाने के साथ पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करना है। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

जामताड़ा पुलिस ने कहा कि आमजनों की सेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल थाना में सूचना देने तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

और पढ़ें