चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

राशन डीलरों की राज्यस्तरीय बैठक 3 अक्टूबर को रांची में, लंबित कमीशन भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राशन डीलरों की राज्यस्तरीय बैठक 3 अक्टूबर को रांची में, लंबित कमीशन भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 

जामताड़ा: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश कमिटी की राज्यस्तरीय बैठक आगामी 3 अक्टूबर 2026 को रांची के अशोकनगर कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण के हॉल में आयोजित होगी। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि बैठक में राज्य के वित्त एवं वाणिज्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के जिला एवं प्रखंड स्तर के राशन डीलर तथा पीडीएस से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य भाग लेंगी।

 

बैठक में राशन डीलरों और महिला समूहों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रमुख मुद्दों में पिछले 12 महीनों से लंबित कमीशन राशि का भुगतान, महिला सहायता समूहों की समस्याएं, 25 हजार राशन दुकानदारों के लिए अलग सर्वर की व्यवस्था तथा प्रस्तावित ग्रेन एटीएम से विक्रेताओं को होने वाली संभावित परेशानियां शामिल हैं।

 

एसोसिएशन के अनुसार, इन समस्याओं को सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कमिटी ने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, राशन डीलरों एवं महिला समूहों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

और पढ़ें