स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

गांधी जयंती पर जामताड़ा समाहरणालय में होगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम, पंचायतों में भी चलेगा अभियान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गांधी जयंती पर जामताड़ा समाहरणालय में होगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम, पंचायतों में भी चलेगा अभियान

जामताड़ा: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जामताड़ा समाहरणालय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

 

अभियान के तहत समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होकर श्रमदान करेंगे। साथ ही अपने-अपने कार्यालय परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। जिलेवासियों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में योगदान देने की अपील की गई है।

 

इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में भी 2 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

 

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नगर पंचायत जामताड़ा को शहरी क्षेत्र में सफाई कर्मियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

 

इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी, सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

और पढ़ें