स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा और मिहिजाम के विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, ट्रेड लाइसेंस और राजस्व वसूली पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा और मिहिजाम के विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, ट्रेड लाइसेंस और राजस्व वसूली पर जोर

जामताड़ा: जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, राजस्व संग्रहण और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करते हुए शत-प्रतिशत लाइसेंस जारी करने तथा इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। होल्डिंग टैक्स की वसूली अब निकाय के कर्मचारी करेंगे। समयबद्ध राजस्व संग्रहण के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की व्यवस्था करने को भी कहा गया।

 

जामताड़ा में अग्निशमन कार्यालय के समीप सड़क किनारे जमा कचरे को तत्काल हटाने और उचित स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया। मिहिजाम में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई जल्द शुरू करने तथा पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

 

आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए दोनों शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, पूजा पंडालों की निगरानी और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं, छठ पर्व से पहले घाटों का चिह्नितकरण, सफाई और सौंदर्यीकरण पूरा करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने को कहा गया।

और पढ़ें