दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

कुंडहित कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

जामताड़ा: कुंडहित मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमूर्ति पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन त्याग, संघर्ष और सादगी का प्रतीक है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में शांति, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत किया जा सकता है।

 

मौके पर पूर्णिमा धर, जिला सचिव अभय सिंह, प्रोसेनजीत चक्रवर्ती, सुमन घोष, शिवदास हेंब्रम, नबी हुसैन खान, फकीरुद्दीन खान, जगाबंधु घोष, रंजीत लायेक, दिलीप मजूमदार, मोहफील मियां, उज्ज्वल घोड़ेई, सफरुद्दीन, हासीमद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें