स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में SIR की समयसीमा बढ़ी, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में SIR की समयसीमा बढ़ी, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

जामताड़ा। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 की समयसीमा बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिले में SIR से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति से जुड़े प्रथम और द्वितीय नोटिस के मामलों का निष्पादन 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। द्वितीय नोटिस के बाद दस्तावेज जमा नहीं करने वाले निर्वाचकों के सत्यापन और अन्य बिना-नोटिस मामलों का निष्पादन 31 अक्टूबर तक होगा। इसी अवधि में फॉर्म-6, 6A, 7 और 8 से संबंधित दावे-आपत्तियों का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जाएगा।

01 से 12 नवंबर तक अन-एनरोल्ड पात्र नागरिकों का घर-घर सत्यापन किया जाएगा। 01 से 21 नवंबर तक निष्पादित नोटिसों की जांच और पुनः जांच होगी। सभी दावे-आपत्तियों का निष्पादन 23 नवंबर तक पूरा करना है।

प्रशासन ने अधिकारियों को दैनिक समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता से निष्पादन करने तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उद्देश्य है कि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।

और पढ़ें