स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने की अपील, सड़क पर पार्किंग करने पर होगी कार्रवाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने की अपील, सड़क पर पार्किंग करने पर होगी कार्रवाई

जामताड़ा: आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा नगर पंचायत ने शहर में सुगम यातायात, स्वच्छता और आम नागरिकों की सुविधा बनाए रखने के लिए दुकानदारों, व्यवसायियों, वाहन चालकों और आम लोगों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जामताड़ा मुख्य बाजार, गांधी मैदान, टावर चौक, स्टेशन रोड, राजबाड़ी रोड तथा सुभाष चौक से रानी सती मंदिर तक मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण एवं अस्थायी दुकानों को हटाकर आवागमन सुगम बनाया जाए।

 

वाहन चालकों से मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने तथा जाम की स्थिति उत्पन्न करने से बचने को कहा गया है।

 

स्वच्छता बनाए रखने के लिए नागरिकों से कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान और संग्रहण स्थलों पर डालने की अपील की गई है। दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान, ठेला, बैनर या बोर्ड रखकर सड़क और पैदल मार्ग बाधित नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

और पढ़ें