स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

निजाम खान

चतरा: चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित साईनाथ लाइन होटल के पास से सदर थाना पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली निवासी मुकेश गंझू (40) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

 

छापेमारी दल साईनाथ लाइन होटल के पास पहुंचा तो एक संदिग्ध व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और गोलियां बरामद की गईं। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गईं अतिरिक्त गोलियां और दो खोखे भी बरामद किए गए।

 

पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा, 54 जिंदा गोलियां, छह मिसफायर गोलियां और दो खोखे जब्त किए हैं।

 

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 421/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई। छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

और पढ़ें