स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में पंचायत चुनाव 2027 के लिए मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में पंचायत चुनाव 2027 के लिए मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन

निजाम खान

जामताड़ा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जामताड़ा जिले में मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्रों की सूची 9 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थलों पर प्रकाशित की गई।

 

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों की स्थापना के बाद प्राप्त त्रुटियों का निराकरण करते हुए सूची को अंतिम रूप दिया गया है। मतदाता एवं आम नागरिक संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय तथा जिला दंडाधिकारी कार्यालय में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा जामताड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट **www.jamtara.nic.in** पर भी मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध है।

 

प्रखंडवार प्रकाशित सूची के अनुसार, जामताड़ा में 273, नारायणपुर में 326, करमाटांड़ में 231, नाला में 269, कुंडहित में 169 तथा फतेहपुर में 181 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

 

इस प्रकार जिले के छह प्रखंडों में कुल **1,449 मतदान केंद्रों** की सूची अंतिम रूप से प्रकाशित की गई है। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अपने संबंधित क्षेत्र के मतदान केंद्र की जानकारी आधिकारिक सूची से प्राप्त करें।

और पढ़ें