स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन को लेकर जल सहियाओं की बैठक, कई निर्देश जारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन को लेकर जल सहियाओं की बैठक, कई निर्देश जारी

 

जामताड़ा: स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को कुंडहित प्रखंड में जल सहियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इसमें स्वच्छता जागरूकता, जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

 

बैठक में सभी जल सहियाओं को महीने में दो बार ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत नाडेप, सोख्ता गड्ढा और कंपोस्ट पिट का निर्माण मुखिया के सहयोग से शुरू कर जल्द पूरा करने को कहा गया। साथ ही 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

 

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रत्येक गांव में ग्राम सभा कर जल की बर्बादी रोकने, जल संचयन और पेयजल स्रोतों के रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। चालू नल कनेक्शन वाले प्रत्येक परिवार से प्रतिमाह 62 रुपये जलकर वसूलने का निर्देश दिया गया।

 

इसके अलावा एफटीके के माध्यम से पेयजल स्रोतों, विशेषकर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के पानी की जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करने को कहा गया।

 

बैठक में 52 जल सहियाओं के साथ प्रखंड वॉश समन्वयक मोहम्मद रफिक हुसैन और स्वच्छताग्राही आशीष गोप उपस्थित थे।

और पढ़ें