स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

नव नियुक्त सहायक आचार्यों की ओपन काउंसिलिंग संपन्न, 108 शिक्षकों को मिला विद्यालय आवंटन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

 

रिपोर्ट:निजाम खान

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन एवं पदस्थापन के लिए सोमवार को ओपन काउंसिलिंग आयोजित की गई। उपायुक्त आलोक कुमार ने काउंसिलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण कर इसकी पारदर्शिता और निष्पक्षता की समीक्षा की।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के लिए मेधा क्रम के आधार पर विद्यालय चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित काउंसिलिंग में कुल 108 नव नियुक्त सहायक आचार्यों ने भाग लिया और उन्हें 108 विद्यालयों में पदस्थापित किया गया। पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग उपायुक्त आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने की।

इस दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों से शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शिक्षकों की प्रमुख जिम्मेदारी है तथा शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कक्षा 6 से 8 तक के लिए चयनित 101 सहायक आचार्यों की ओपन काउंसिलिंग एवं विद्यालय आवंटन प्रक्रिया 9 जून को आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें