चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

खेत बचाओ अभियान को लेकर बाबूपुर लैम्पस परिसर में गोष्ठी आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

खेत बचाओ अभियान को लेकर बाबूपुर लैम्पस परिसर में गोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट:निजाम खान

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर लैम्पस परिसर में बीटीएम सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती योग्य भूमि के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था।

गोष्ठी में प्रमुख रामकिशोर मुर्मू,बीएओ मनोरंजन मिर्धा, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल,पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ,मुखिया एमेली सोरेन,लैंप्स अध्यक्ष मंटू किस्कू,पूर्व लैम्पस सचिव विवेकानंद गोराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लगातार घटती उपजाऊ भूमि और बदलते पर्यावरणीय हालात किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। ऐसे में खेतों को सुरक्षित रखना और वैज्ञानिक खेती को अपनाना बेहद जरूरी है।

बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, मृदा परीक्षण कराने तथा संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। अंत में सभी ने कृषि भूमि संरक्षण एवं बेहतर खेती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें