चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

डीएमएफटी की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जिले में शुरू होगी ऑनलाइन डिजिटल क्लास

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

डीएमएफटी की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जिले में शुरू होगी ऑनलाइन डिजिटल क्लास

निजाम खान

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट आलोक कुमार ने की। इसमें सांसद नलिन सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के आकलन पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक की प्रमुख उपलब्धियों में जिले में ऑनलाइन डिजिटल क्लास शुरू करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसके तहत आईआईटी और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवाएं लेकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

 

इसके अलावा आसनचुआ विद्यालय के जीर्णोद्धार, फतेहपुर बाजार में पुलिस टीओपी निर्माण, दुलाडीह आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण तथा सदर अस्पताल के लिए डायलिसिस मशीन की खरीद जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें