चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

नशामुक्ति अभियान के तहत तीन एलईडी जागरूकता रथ रवाना, जिलेभर में चलेगा व्यापक प्रचार-प्रसार

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नशामुक्ति अभियान के तहत तीन एलईडी जागरूकता रथ रवाना, जिलेभर में चलेगा व्यापक प्रचार-प्रसार

 

जामताड़ा: निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से तीन चलंत एलईडी जागरूकता रथों को रवाना किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन रथों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि 15 जून से 26 जून 2026 तक राज्यव्यापी विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, गांवों और विद्यालयों में एलईडी वैन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, पंपलेट और अन्य प्रचार माध्यमों द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। लोगों से नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर और बुकलेट के माध्यम से भी व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें