विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

झारखंड आंदोलनकारी शमशूल हक को मिला सम्मान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

झारखंड आंदोलनकारी शमशूल हक को मिला सम्मान

निजाम खान

जामताड़ा: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिले के झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, उपायुक्त आलोक कुमार,पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान जिले के कुल 124 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंदोलनकारियों के राज्य निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों और बलिदान के कारण ही अलग राज्य का सपना साकार हो सका।

सम्मानित होने वालों में कुंडहित प्रखंड के शमशूल हक भी शामिल रहे, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। समारोह का माहौल सम्मान और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।

और पढ़ें