चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जिला अवर निबंधक कार्यालय की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व संग्रहण एवं निबंधन कार्यों पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जिला अवर निबंधक कार्यालय की समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व संग्रहण एवं निबंधन कार्यों पर जोर

 

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला अवर निबंधक कार्यालय के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण, निबंधन कार्यों तथा लंबित मामलों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में पदस्थापित एवं रिक्त कार्यबल की स्थिति, न्यायालयों में लंबित मामलों, निबंधित दस्तावेजों, जिले में निबंधित फ्लैटों, सेवा आभार शुल्क तथा निबंधन शुल्क वसूली की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा दस्तावेजों की स्कैनिंग एवं परिदान, विवाह निबंधन और कार्यालय की वर्तमान कार्य स्थिति की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में सर्किल रेट, राजस्व संग्रहण के वार्षिक लक्ष्य तथा निबंधन कार्यों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा निबंधन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में प्रभारी जिला अवर निबंधक पंकज कुमार रवि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें