चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

मदरसा परीक्षा-2026 के सफल संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मदरसा परीक्षा-2026 के सफल संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

 

जामताड़ा: मदरसा परीक्षा (वस्तानिया, फौकानिया एवं मौलवी) 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल आदर्श, जामताड़ा स्थित परीक्षा केंद्र में पहुंचकर अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक मदरसा परीक्षा की सैद्धांतिक परीक्षा के संचालन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षक एवं संबंधित कर्मियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान परीक्षा केंद्र की विधि-व्यवस्था, गोपनीयता बनाए रखने, परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण एवं अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

और पढ़ें