विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कुंडहित थाना में शांति समिति की बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कुंडहित थाना में शांति समिति की बैठक

जामताड़ा: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कुंडहित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी जमाले राजा ने की। इस अवसर पर नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम न्याय, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार तिर्की ने कहा कि कुंडहित क्षेत्र में सभी पर्व-त्योहार हमेशा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की परंपरा रही है, जिसे हर हाल में बनाए रखना होगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दें।उन्होंने बताया कि सभी ताजिया जुलूस के लाइसेंसधारियों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन देने तथा जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों पर ही ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की गई।

बैठक में जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, मुस्ताक सेख, गया प्रसाद चंद, मिहिर मंडल, पूर्णिमा धर, मो. रफीक हुसैन, कुंदन गोस्वामी, बाबन नायक, सजल दास, सत्तार खान, शेख माहीदुद्दीन, गुड्डू अंसारी सहित शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

और पढ़ें