विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

जामताड़ा: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 की शुरुआत हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए गणना प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध करा रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें और प्रपत्र में सही एवं आवश्यक जानकारी भरकर एक प्रति बीएलओ को लौटाएं तथा दूसरी प्रति पर पावती अवश्य प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सभी मतदाताओं की सहभागिता से ही संभव है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण 29 जुलाई तक किया जाएगा। प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जिनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

और पढ़ें