विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

झारखंड विधानसभा में साइबर सुरक्षा और एआई पर कार्यशाला आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

झारखंड विधानसभा में साइबर सुरक्षा और एआई पर कार्यशाला आयोजित

रांची : पुराने झारखंड विधानसभा परिसर में बाल कल्याण संघ, द एशिया फाउंडेशन और साइबर पीस के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित जोखिमों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को डिजिटल युग में उभरते साइबर खतरों, एआई के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि आज साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि प्रशासन, आर्थिक गतिविधियों, नागरिकों की सुरक्षा और निजता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एआई विकास और सुशासन का प्रभावी माध्यम है, लेकिन इसके सुरक्षित और नैतिक उपयोग के प्रति जागरूकता भी आवश्यक है ताकि सरकारी अभिलेखों, नागरिकों के डेटा और आर्थिक गतिविधियों की गोपनीयता सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए नई तकनीकों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी समय की जरूरत है।

कार्यशाला में महुआ माजी, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह और नवीन जायसवाल ने भी डिजिटल शासन और साइबर सुरक्षा की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। विशेषज्ञों ने साइबर खतरों, एआई आधारित जोखिमों, सरकारी प्रणालियों की सुरक्षा, डेटा प्रबंधन, डिजिटल सेवा वितरण और साइबर घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान संजय कुमार मिश्रा, नंदिता बरुआ, कैप्टन एस. सी. जोशी और नमन जोशी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया।

और पढ़ें