विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भ्रम न फैलाएं, एसआईआर पर 30 सवालों के जवाब जारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भ्रम न फैलाएं, एसआईआर पर 30 सवालों के जवाब जारी

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 को लेकर मतदाताओं के बीच किसी प्रकार की शंका या भ्रम न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रांची से प्राप्त 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं उनके उत्तर सार्वजनिक किए हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराना और अफवाहों पर रोक लगाना है।

जिला प्रशासन ने बताया कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रत्येक मतदाता का सहयोग आवश्यक है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

प्रशासन के अनुसार, बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं, जिसे भरकर निर्धारित समय सीमा 29 जुलाई 2026 तक जमा करना आवश्यक है। जारी प्रश्नोत्तर में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, नए मतदाता पंजीकरण, प्रवासी मतदाताओं की सुविधा और विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के समाधान सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में स्पष्ट किया गया है।

जिला प्रशासन ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा त्रुटियों को दूर कर पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है।

और पढ़ें