विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमिटी की बैठक में लंबित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा, समय पर जवाब दाखिल करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमिटी की बैठक में लंबित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा, समय पर जवाब दाखिल करने के निर्देश

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों, दोषमुक्ति आदेश तथा दोषसिद्धि से जुड़े प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न एलपीए, कंटेंप्ट, रिट एवं रिप्रेजेंटेशन से जुड़े कुल 85 मामले वर्तमान में लंबित अथवा प्रक्रियाधीन हैं। समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों में उपायुक्त को पक्षकार बनाया गया है, उनमें अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही न्यायालय में समय पर प्रति-शपथ पत्र दाखिल किया जाए। विभागीय मामलों में संबंधित विभाग से आवश्यक स्वीकृति लेने पर भी जोर दिया गया।

दोषमुक्ति आदेश एवं दोषसिद्धि से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए समिति को सक्रिय रखने, निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप नियमित बैठक आयोजित करने तथा सभी मामलों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में न्यायालयीन मामलों के त्वरित निष्पादन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध जवाब दाखिल करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में पुलिस, प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें