विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में पर्यटन और खेल परियोजनाओं की समीक्षा, लादना डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में पर्यटन और खेल परियोजनाओं की समीक्षा, लादना डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग

जामताड़ा। जिले में पर्यटन और खेल से जुड़ी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और खेल अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। लादना डैम में बोट संचालन शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में लादना डैम स्थित पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए नियमानुसार निजी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा खेल विभाग द्वारा रानीडीह स्टेडियम के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन और खेल से संबंधित सभी योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, पर्यटन समन्वयक, खेल समन्वयक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें