विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, रिक्त सेविका-सहायिका पदों पर एक माह में चयन का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, रिक्त सेविका-सहायिका पदों पर एक माह में चयन का निर्देश

 

जामताड़ा में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, टीएचआर वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा वीएचएसएनडी समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। विशेष रूप से नाला परियोजना के खराब प्रदर्शन पर संबंधित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को कार्यशैली में सुधार लाने और दो दिनों के भीतर प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। स्पष्ट किया गया कि लापरवाही या अयोग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

बैठक में जिले के रिक्त 27 सेविका एवं 46 सहायिका पदों पर नियमानुसार, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से एक माह के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने तथा जिन केंद्रों में बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। निर्णय लिया गया कि समाज कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा अब प्रत्येक 15 दिनों पर की जाएगी।

और पढ़ें