रथयात्रा मेला को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
जामताड़ा: कुंडहित थाना परिसर में शनिवार को रथयात्रा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी किशोर तिर्की उपस्थित थे। बैठक में 16 जुलाई गुरुवार को होने वाले रथ मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रथ यात्रा के मार्ग को लेकर विशेष चर्चा की गई ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पर विचार किया गया। बैठक के दौरान मेले में छेड़खानी की घटनाओं पर नजर रखने ,महिला पुलिस की तैनाती की मांग सदस्यों द्वारा रखी गई। अधिकारियों ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों को रथयात्रा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में मेला संपन्न कराने मे सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में अन्य कई आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ,थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, अंचल निरीक्षक अरूण कुमार यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, रफीक हुसैन,पूर्णिमा धर ,उत्तम कुमार पाल,शक्ति माजी,अशोक दत्ता,कुंदन गोस्वामी, दामोदर फौजदार,टिंकू अली सहित काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।








