विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुंडहित में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुंडहित में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

जामताड़ा: डेंगू रोधी माह के अवसर पर शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कुंडहित में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उजाला मुर्मू की अध्यक्षता में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को बताया कि घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने दें, बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच डेंगू विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया रक्षित, द्वितीय स्थान पूजा मंडल तथा तृतीय स्थान श्रावणी मंडल ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 50 छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू सलीम खान,बीडीएम निर्मल कुमार फौजदार उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें