विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा: उपायुक्त ने नाला के काजू बागान का किया निरीक्षण, प्रसंस्करण इकाई की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: उपायुक्त ने नाला के काजू बागान का किया निरीक्षण, प्रसंस्करण इकाई की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को नाला प्रखंड के डाडर मौजा स्थित 95.59 एकड़ सरकारी भूमि पर विकसित काजू बागान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागान की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता तथा जिले में काजू प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बागान में करीब 34,511 काजू के पौधे हैं, जिनमें प्रत्येक पौधे से औसतन 5 से 20 किलोग्राम तक उत्पादन होता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रसंस्करण इकाई, घेराबंदी और बेहतर प्रबंधन के अभाव में किसानों को काजू स्थानीय व्यापारियों को कम कीमत पर बेचना पड़ता है।

 

उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को अन्य राज्यों में संचालित काजू प्रसंस्करण इकाइयों का अध्ययन कर जामताड़ा में ऐसी इकाई स्थापित करने की संभावनाओं पर व्यावहारिक एवं तथ्यपरक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रति एकड़ लागत और किसानों की संभावित आय का आकलन कर काजू बागवानी को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और जामताड़ा काजू उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा।

और पढ़ें