चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

31 जुलाई के धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा बागडेहरी मंडल की विशेष बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

31 जुलाई के धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा बागडेहरी मंडल की विशेष बैठक

जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के बागडेहरी मंडल की विशेष बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी की अध्यक्षता में मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में माधव चंद्र महतो और सत्यानंद झा उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 जुलाई को जामताड़ा स्थित डीसी एवं एसपी कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में दो-दो पंचायत प्रभारियों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों का पुनः सत्यापन करने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में फोटिक गोप, बनमाली मंडल, छोटन राय, फुछु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें