चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

गोड्डा में अवैध खनन पर सख्ती, संयुक्त अभियान चलाने और आधुनिक निगरानी के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गोड्डा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में खनन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व में चलाए गए छापेमारी अभियानों की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बिना वैध चालान या परिवहन अनुमति के खनिज ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों को जब्त कर संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और खनन प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन, जीपीएस आधारित निगरानी और अन्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग के भी निर्देश दिए गए।

 

परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच और निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं पुलिस विभाग को अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा सभी विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें