चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, सेविका-सहायिका के रिक्त पद एक माह में भरने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, पीएम मातृत्व वंदना योजना, टीएचआर वितरण, आभा व आयुष्मान कार्ड, वीएचएसएनडी तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान विभिन्न सूचकांकों में खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मातृत्व वंदना योजना के सभी पात्र लाभुकों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लाभ से जोड़ा जाए। पात्र लाभुकों के वंचित रहने या लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

बैठक में जिले में आंगनबाड़ी सेविका के 23 तथा सहायिका के 40 रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए अगले एक माह के भीतर नियमानुसार, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय सहित आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा को-लोकेशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

और पढ़ें