चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, साइकिल वितरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण, वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान, जाहेरस्थान, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र, धुमकुड़िया हाउस निर्माण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शेष साइकिलों का वितरण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों से नियमित ईएमआई संग्रह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार नोटिस तामिला कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए विभागीय आवंटन प्राप्त करने हेतु समय पर अधियाचना भेजने और लंबित कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

 

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, सहायक अभियंता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, कनीय अभियंता तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें