विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, पुलिस लाइन मैदान का किया निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को लोक भवन और पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

लोक भवन परिसर में उपायुक्त ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान पहुंचकर उन्होंने झंडोत्तोलन स्थल, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समारोह के आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और किसी भी कमी को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से अध्ययन-अध्यापन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देने और विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

और पढ़ें