स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बागडेहरी में सम्पन्न हुई भाकपा की पदयात्रा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर शुक्रवार से शुरू की गई पदयात्रा का शनिवार, 8 अगस्त को बागडेहरी में समापन किया गया। पदयात्रा के अंतिम दिन पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गायपाथर, विक्रमपुर, मुंडाबेड़िया एवं बागडेहरी पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें जनसमस्याओं के प्रति जागरूक किया।पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जल, जंगल और जमीन की रक्षा, किसानों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, सिंचाई एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही ,अवैध खनन के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।पार्टी नेताओं ने कहा कि जामताड़ा जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने तथा अजय बराज कैनाल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के कृषि कार्य को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से उनकी स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली गई। नेताओं ने कहा कि गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जनहित के सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे भी आंदोलन को मजबूत करेगी।
इस अवसर पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया एवं जिला सचिव गौर रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का पैदल दौरा किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।बागडेहरी में पदयात्रा के समापन के दौरान नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पदयात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव में जनसमस्याओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें