विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 40 मामलों की सुनवाई, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 40 आमजनों ने बिजली बिल, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, आंगनवाड़ी चयन, विद्यालय में शिक्षण कार्य में लापरवाही, एमडीएम में अनियमितता, मानदेय भुगतान समेत विभिन्न समस्याएं रखीं।

 

उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

 

एक दंपत्ति ने जन्म से दिव्यांग बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक माह 12 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर आयोजित होता है। वहीं बेटे द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे बुजुर्ग की शिकायत पर एसडीओ को सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने के मामले में पुलिस अधीक्षक को जांच कर आरोपित युवकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। खिलाड़ियों ने करमाटांड़ में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला।

 

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें