विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार के 82.06 प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनता दरबार में अब तक कुल 485 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें 398 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 87 मामले प्रक्रियाधीन हैं। इस प्रकार 82.06 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है।

 

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल प्रतिवेदन देकर कार्रवाई पूरी न मानें, बल्कि वास्तविक रूप से समस्या का निराकरण करें। शिकायतकर्ताओं को फोन के माध्यम से उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी देने को कहा, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े।

 

उपायुक्त ने नाला अंचल से संबंधित अतिक्रमण के मामले का अविलंब निष्पादन करने तथा विवादित बिजली बिल पर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। समाज कल्याण विभाग के लंबित मामलों और प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उप विकास आयुक्त को दो दिनों के भीतर प्रभार हस्तांतरण कराने और लापरवाही की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनका उचित समाधान करने की अपील की।

और पढ़ें