संत रविदास जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने पर बागडेहरी मंडल में बनारस से आये रजकन का हुआ भ्रमण
जामताड़ा: संत शिरोमणि रविदास के 650 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सनातन धर्म के एकत्रीकरण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से बनारस से आए रजकन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मंडलों में भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में बागडेहरी मंडल में भी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा बागडेहरी मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बावरी ने किया।
भ्रमण के दौरान संत रविदास के विचारों, उनके सामाजिक संदेश और समाज में समरसता स्थापित करने के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, नाला विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी, रत्नाकर माजी, फटीक गोप, जुद्धपति सिंह, नित्य बावरी, छोटन राय, गुरुपद बावरी समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक एकता और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।








