चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

15 अगस्त को ड्राई डे का सख्ती से पालन कराने का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा : उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्षिक राजस्व लक्ष्य के अनुरूप संग्रहण, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, शराब दुकानों के संचालन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ड्राई डे का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर समीक्षा की गई।

 

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई तक कुल 94 अभियोग दर्ज किए गए हैं। जुलाई माह में 151 लीटर अवैध चुलाई शराब, 2700 किलो जावा महुआ, 7.035 लीटर अवैध विदेशी शराब और 27.250 लीटर बीयर जब्त की गई। वहीं जुलाई तक कुल 685.10 लीटर अवैध चुलाई शराब, 5805 किलो जावा महुआ, 121.600 लीटर अवैध विदेशी शराब और 186.880 लीटर बीयर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

 

उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध नियमित औचक छापेमारी अभियान चलाने और हॉटस्पॉट व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शराब दुकानों में निर्धारित ब्रांड का स्टॉक रखने तथा एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री नहीं होने देने को कहा।

 

उन्होंने 15 अगस्त को ड्राई डे का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के साथ राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और गोदाम की मरम्मत को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

और पढ़ें